संगठन संरचना
सम्राट अशोक क्लब राष्ट्र समर्पित अराजनैतिक संस्था है। जिसका उद्देश्य सम्राट अशोक महान् की लोक कल्याणकारी नीतियों एवं सर्वधर्म सम्भाव के सिद्धान्तो को आम जनमानस तक पहॅूचाना है तथा उनके हृदय एवं मन-मस्तिष्क में राष्ट्र प्रेम व राष्ट्र सर्मपण की भावना जागृत करना है। जिससे भारत के प्रत्येक व्यक्ति में नैतिकता, समरसता, धार्मिक सद्भाव एवं वैज्ञानिक सोच विकसित हो तथा भारत विश्व के शिखर पर विद्यमान हो सके।
सम्राट अशोक क्लब का मुख्यालय जमानियां, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश, भारत में स्थित है, यही से केन्द्रिय कार्यकारिणी राष्ट्रीय कार्यक्रमों का संचालन करती है। प्रादेशिक एवं जनपदीय कार्यकारिणी भारत के विभिन्न जनपदों में स्थित है जो केन्द्रिय कार्यकारिणी के कार्यक्रमों को जनमानस तक पहुँचाने का एवं लागू करने का कार्य करती है।
