विजन एवं मिशन
“सम्राट अशोक महान् के सिद्धान्तो के अनुरुप भारतवर्ष का पुनर्निर्माण करना”
मिशनसम्राट अशोक क्लब राष्ट्र उत्थान के लिए निम्न मिशन पर कार्य कर रहा है:-
- भारत के गौरवशाली इतिहास को जनमानस तक पहुॅचाना एवं उन्हें जागरुक करना।
- भारत के राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों, प्राचीन स्तम्भों, शिलालेखों एवं जम्बूदीप की संस्कृति एवं समृद्धि से जनमानस को अवगत कराना।
- भारत के संविधान एवं विभिन्न कानुनों की जानकारी देकर, जनमानस को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाना।
- समाज में फैले हुए ढोंग, पांखड, कुरितीयों एवं सामाजिक बुराईयों से जनमानस को निवारण का मार्ग दिखाना।
- सामाजिक शिक्षा के माध्यम से जनमानस का नैतिक, आध्यात्मिक एवं बौद्धिक विकास करना तथा सम्मान के साथ जीवन यापन के लिए प्रेरित करना।
- जनमानस को आत्मनिर्भर बनने एवं सतत् आगे बढ़ने की प्रेरणा देना।
- समाज के पिछड़े एवं गरीब परिवार के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता करना तथा उन्हें देश की उच्च सेवाओं जैसे लोक सेवा, प्रशासनिक सेवा, सैन्य सेवा आदि में जाने के लिए प्रेरित करना।