विजन एवं मिशन
विजन
“सम्राट अशोक महान के सिद्धान्तो के अनुरुप भारतवर्ष का पुनर्निर्माण करना”
मिशनसम्राट अशोक क्लब राष्ट्र उत्थान के लिए निम्न मिशन पर कार्य कर रहा है:-
- भारत के गौरवशाली इतिहास को जनमानस तक पहुँचाना एवं उन्हें जागरुक करना।
- भारत के राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों, प्राचीन स्तम्भों, शिलालेखों एवं जम्बूदीप की संस्कृति व समृद्धि से जनमानस को अवगत कराना।
- भारत के संविधान एवं विभिन्न कानूनो व दंड संहिता की जानकारी देकर, नागरिकों को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार बनाना।
- समाज में फैले हुए ढोंग, पांखड, कुरीतियों एवं सामाजिक बुराईयों से निवारण का मार्ग बताना।
- सामाजिक शिक्षा के माध्यम से जन-जन का नैतिक, आध्यात्मिक एवं बौद्धिक विकास करना तथा सम्मान के साथ जीवन यापन के लिए प्रेरित करना।
- मानव को अत्तनिर्भर बनने एवं सतत आगे बढ़ने की प्रेरणा देना।
- देश के पिछड़े एवं गरीब परिवार के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता करना तथा उन्हें उच्च सेवाओं जैसे लोक सेवा, प्रशासनिक सेवा, सैन्य सेवा आदि में जाने के लिए प्रेरित करना।


